फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में कांग्रेस हो रही मजबूत : उमेश

Fri, 13 Jun 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद से रामपुर पहुंचे पूर्व विधायक और कांग्रेस जिला समन्वयक फूल कुंवर ने कहा कि आपसी समन्वय और संगठन सृजन अभियान की प्रगति यह संकेत दे रही है कि रामपुर में कांग्रेस एक बार फिर मजबूती से खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

जिला मीडिया को ऑर्डिनेटर उमेश दुबे के ज्वालानगर स्थित निवास पर आयोजित संगठन सृजन अभियान की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिला एवं शहर अध्यक्षों ने जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त करने का काम सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। वहीं बदायूं से आए शहर समन्वयक ओमकार सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान ने कार्यकर्ताओं में विश्वास और संवाद की भावना को मजबूत किया है। यह अभियान कांग्रेस को बूथ स्तर तक फिर से खड़ा करेगा। ठाकुरद्वारा से आए शहर समन्वयक उत्तम सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल सांगठनिक विस्तार नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ाव का माध्यम भी बन रहा है। कार्यकर्ता अब उद्देश्य के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि कांग्रेस जनपद में प्रत्येक वर्ग की आवाज बन रही है। संगठन सृजन अभियान से युवाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक मजबूत तालमेल बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें