फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन प्रक्रिया से जुड़े दो कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला महिला अस्पताल में चल रही कोरोना वैक्सीनशेन प्रक्रिया से जुड़े दो कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर तुरंत सीएमएस द्वारा वैक्सीनेशन प्रक्रिया कक्ष को बदलने के साथ ही पूरे परिसर का सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके साथ ही इन कर्मियों के संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। सैनिटाइेजशन कराए जाने व कक्ष बदलने के कारण सोमवार को कुछ देर टीकाकरण की प्रक्रिया बाधित रही।
विज्ञापन

जिले में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर जिला महिला अस्पताल में भी कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच सोमवार सुबह एक कर्मी ने सीएमएस को फोन पर उसके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। जिस पर सीएमएस डॉ. शशि गुप्ता ने उस कर्मी के साथ कार्य करने वाले एक अन्य कर्मी की भी कोरोना जांच कराई, जिसमें उसमें भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद सीएमएस ने एहतियातन वैक्सीनेशन की प्रक्रिया सुबह निर्धारित समय पर शुरू न कराकर पहले परिसर को सैनिटाइज करवाया। इसके साथ ही संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच करवाई गई। इसके बाद सीएमएस ने टीकाकरण प्रक्रिया के स्थान को बदलकर महिला अस्पताल में ही दूसरे स्थान पर सैनिटाइजेशन कराने के बाद टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू करवाई।
सोमवार सुबह एक कर्मी ने आरटी-पीसीआर जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जानकारी दी। जिस पर एहतियातन परिसर को सैनिटाइज कराकर वैक्सीनेशन प्रक्रिया दूसरे स्थान पर शुरू कराई गई। साथ ही संक्रमित कर्मी के संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जांच कराई गई और आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपलिंग की गई। दो कर्मियों के अलावा अन्य किसी कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. शशि गुप्ता, सीएमएस- महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें