फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई क्रूज ड्रग केस मामले में मानवाधिकार आयोग में की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुंबई में क्रूज ड्रग केस मामले में गिरफ्तार किए गए बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को लेकर नगर निवासी एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है।
विज्ञापन

रामपुर के मॉडल कालोनी निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खां ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है कि तीन अक्तूबर को मुंबई से गोवा जा रहे लग्जरी क्रूज शिप कोर्डेलिया में एनसीबी ने छापामारी की थी। जहां से एनसीबी ने बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।
आरोप है कि आर्यन खान के पास से न तो ड्रग्स मिली थी और न ही कैश। इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दानिश खांने एनसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है, जो कि आयोग को प्राप्त हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें