फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रामपुर की गर्मी शांत हो चुकी है : योगी आदित्यनाथ .

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/शाहबाद(रामपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद आजम खां का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है। कहा कि आज रामपुर की गर्मी शांत हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को रामपुर की बिलासपुर विधानसभा सीट में बिलासपुर नगर में सोमवार की बाजार स्थित रामलीला मैदान और मिलक विधानसभा सीट के पटवाई की बाजार के निकट रामलीला मैदान में जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन बुधवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई और शाम तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से रामपुर नहीं आ सके। इसके बाद दोपहर में उन्होंने सभा के निर्धारित समय के करीब ही कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच साल में रामपुर काफी परिवर्तन हुआ है। पांच साल पहले तक जिस उत्तर प्रदेश में रोज दंगे होते थे, कर्फ्यू लगते थे, बेटियां सुरक्षित नहीं थी। पर्व व त्योहार शांतिपूर्वक नहीं हो पाते थे, व्यापारी पलायन करता था। हर जगह भय-दहशत का माहौल था आज पांच साल के बाद बदली हुई तस्वीर नजर आ रही है। हर जगह माहौल शांत है, कर्फ्यू लगने की जगह बढ़िया ढंग से कांवड़िया यात्रा निकल रही है। आज हर बेटी सुरिक्षत महसूस कर रही है। कहा कि आज रामपुर की गर्मी शांत हो चुकी है। इससे उनका इशारा शायद सपा सांसद आजम खां की ओर रहा हो। कहा कि पहले रामपुर में दलित, गरीब, बेटी कोई सुरक्षित नहीं था लेकिन, आज सुरक्षा की गारंटी है। कहा कि पहले जमीनों पर कब्जे होते थे। इसके बाद उन्होंने रामपुर में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कर्ज माफी और किसान सम्मान निधि के तहत लाभ रहे रहे लाभार्थियों की संख्या को साझा किया।
कहा कि रामपुर में पांच साल में विकास ने तेजी पकड़ी है। सिर्फ रामपुर में ही बलदेव सिंह औलख के प्रयासों से करीब 24 सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं और ये विकास कार्य भाजपा सरकार बनने पर जारी रहेंगे। इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए वोट अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें