फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता अखिलेश यादव 11 को आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खराब मौसम के कारण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रामपुर और स्वार विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित दौरा टल गया। अखिलेश अब 11 फरवरी (शुक्रवार) को रामपुर आएंगे और ही दिन में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुधवार को प्रस्तावित कार्यक्रम खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया। इसके बाद बुधवार देर शाम को उनके शुक्रवार को रामपुर दौरे का कार्यक्रम प्राप्त हो गया। जिसके अनुसार अखिलेश यादव 11 फरवरी को शाहबाद पहुंचेंगे। यहां पर जनसभा को संबोधित करने के बाद वो बिलासपुर क्षेत्र के केमरी पहुंचेंगे। यहां से वो रामपुर आएंगे। दो बजे गांधी समाधि से विजय रथ पर सवार होकर ईदगाह गेट पर पहुंचेंगे। फिर माला रोड, राजद्वारा, मिस्टन गंज से होते हुए जेल तिराहा पहुंचेंगे और जन संबोधन करेंगे। इसके बाद चमरौआ और स्वार विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव के सभी जन संबोधन विजय रथ से ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें