फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Rampur visit: योगी आदित्यनाथ का 16 को रामपुर दौरा संभव, आरडीए की पहली टाउनशिप की दे सकते हैं सौगात

Fri, 15 Mar 2024 12:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मार्च को मुरादाबाद आएंगे। वह जनसभा करने के साथ कई प्रोजेक्टों का भी शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही उनका रामपुर दौरा भी प्रस्तावित है। सीएम के आने की जानकारी के बाद सभी तैयारियों को पूरा करवाया जा रहा है। इसके लिए प्रशासनिक अफसर दिनभर भागदौड़ करते रहे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 मार्च को रामपुर दौरे पर आ सकते हैं। इसके लिए कार्यक्रम की तैयारी कर ली गईं हैं बस आधिकारिक सूचना आनी बाकी है। मुख्यमंत्री रामपुर जिले में एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जिसमें रामपुर को आरडीए की पहली टाउनशिप की घोषणा मुख्यमंत्री कर सकते हैं।

विज्ञापन


रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) नैनीताल रोड स्थित जिला जेल के लिए प्रस्तावित खाली पड़ी 66 एकड़ भूमि पर अपनी पहली आवासीय कॉलोनी विकसित करने की प्लानिंग कर रखी है। जिला प्रशासन ने इस जमीन को चिह्नित करते हुए कॉलोनी विकसित करने की कवायद तेज कर दी है।

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम से आरडीए की पहली टाउनशिप को लेकर उम्मीद बढ़ गई है। जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष आरडीए की रामपुर आवासीय कॉलोनी के लिए प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन


जिसको लेकर मुख्यमंत्री टाउनशिप को लेकर घोषणा कर सकते हैं।  डीएम ने अफसरों के साथ जेल के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया था। जिला जेल के लिए प्रस्तावित भूमि को लेने के लिए आरडीए स्वार रोड पर नई जेल का निर्माण करेगा। 

रामपुर विकास प्राधिकरण ने 19 साल बाद आवासीय काॅलोनी बनाने की मुहिम पर काम किया है, जो रंग लाती दिख रही है। आरडीए की ओर से जहां अफसरों की तैनाती भी की गई है, वहीं जमीन चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। डीएम जोगिंदर सिंह आरडीए के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने आरडीए की सूरत बदलने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

प्रशासन ने जेल की खाली जमीन को किया है चिह्नित

प्रशासन ने आरडीए की कॉलोनी विकसित करने के लिए नैनीताल रोड पर स्थित जेल की खाली जमीन को चिह्नित किया है। यहां पर कॉलोनी बसाने का फैसला लिया है। डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह के साथ कॉलोनी विकसित करने के लिए भूमि का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नैनीताल रोड पर जिला जेल के लिए पूर्व से आरक्षित जमीन पर कॉलोनी विकसित करने का कार्य किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें