फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बकरे की खरीद को लेकर मंसूरपुर में मारपीट, चार घायल

Fri, 22 May 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में बकरे की खरीद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने बकरा खरीदने गए लोगों पर हमला कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। हमले में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
बृहस्पतिवार दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के कुछ लोग बकरा खरीदने मंसूरपुर गांव गए थे। वहां मोलभाव के दौरान उनका बकरा विक्रेता से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बकरा विक्रेताओं ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में शहर कोतवाली क्षेत्र के राजद्वारा निवासी सैय्यद मोहम्मद शाह, उनके भाई सैय्यद जफर शाह, भतीजा सैय्यद हारिश शाह और सैय्यद हैदर शाह घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला किया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमले में आठ से दस लोग शामिल थे और उन्होंने फायरिंग भी की।
सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि रुपये के विवाद में मारपीट हुई थी। गोली चलने की सूचना गलत है। उन्होंने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
000
फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस
रामपुर। मंसूरपुर में हुई मारपीट के दौरान किसी ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दे दी। आनन-फानन पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने फायरिंग की घटना से इन्कार किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें