रामपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से बुधवार रात महाराजा चित्रगुप्त जयंती धूमधाम से मनाई गई। साईं विहार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्य एकत्र हुए। कार्यक्रम में अध्यक्ष नरेंद्र सक्सेना, संजीव दयाल सक्सेना, अंजुम सक्सेना, दिलीप सक्सेना, अन्नू सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद हवन पूजन कार्यक्रम में यजमान अनुज सक्सेना अपनी पत्नी शिखा सक्सेना के साथ उपस्थित रहे।
पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी लोगों ने चित्रगुप्त जी के आशीर्वाद स्वरूप लेखन हेतु कलम वितरण किया। अंत में भजन कीर्तन हुआ। इस दौरान सुभाष सक्सेना, अंकुश सक्सेना, रुचि श्रीवास्तव, धरमवीर सक्सेना, मुकुल सक्सेना, अमित सक्सेना, पुष्पेंद्र जौहरी, डॉ. अनिल सक्सेना, गुंजन सक्सेना, राहुल सक्सेना, शुभम सक्सेना, उदित सक्सेना, कुलदीप सक्सेना आदि उपस्थित रहे।