रामपुर। रजा लाइब्रेरी में विकसित भारत विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने पेटिंग के जरिए अपने सुझाव रखे। इस दौरान बच्चों ने रंगों के जरिए विकसित भारत की कल्पना की।
लाइब्रेरी में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से विकसित भारत की झलक प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाशीलता के द्वारा भारत की प्रगति, संस्कृति एवं उज्जवल भविष्य का चित्रण किया। इस अवसर पर निदेशक पुष्कर मिश्र ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं में रचनात्मकता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।
इस अवसर पर प्रतियोगिता में राजकीय रजा पीजी कॉलेज, राजकीय महिला स्नात्कोत्तर महाविद्यालय, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज, महार्षि विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मनकरा, होली चाइल्ड इंटर कॉलेज किशनपुर रामपुर केन्द्रीय विद्यालय, रामपुर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सनवे स्कूल, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, सेफहंड्स वर्ल्ड स्कूल, रामलीला इंटर कॉलेज, सुंदर लाल इंटर कॉलेज, गाइडेंस इंटरनेशनल स्कूल, सेंट पॉल स्कूल के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया।
निर्णायक दल में अरूणा जिंदल, ममता चौरसिया, बिल्कीस फारूकी थीं। विजयी प्रतियोगियों को सात अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। संचालन शाजिया हसन ने किया। संवाद