फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस में फिर गूंजी किलकारी, महिला ने चलती एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। तड़के महिला को हुई प्रसव पीड़ा के बाद महिला ने चलती एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला को बेटा हुआ है। प्रसव होने के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया।
विज्ञापन

मामला मिलक तहसील का है। रविवार की सुबह लगभग 5:30 बजे क्षेत्र के ग्राम एंचोरा की रहने वाली अनिता कुमारी को प्रसव पीड़ा हुई थी। धीरे धीरे पीड़ा तेज होने लगी, जिसके बाद अनीता के पति अवनीश कुमार ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया तथा अपनी पत्नी अनीता को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक ले जाने लगे। किन्तु, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले लगभग 6:17 बजे अनीता को प्रसव पीड़ा अत्यधिक होने लगी। तब एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन) सोनू कुमार और चालक सुनील कुमार ने रास्ते में हाइवे पर ही एंबुलेंस को रोक लिया। अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए महिला के परिजनों के साथ एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। बाद में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने बताया कि प्रसव सुरक्षित हुआ है तथा नवजात बच्चे की स्थिति ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें