फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की कार ने चार वर्षीय बालक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के रसूलपुर गांव में आई बरात में दूल्हे की कार से कुचलकर गांव के ही चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद अफरा-तफरी मच गई और कुछ बराती भाग गए। हालांकि दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के बाद बिना कानूनी कार्रवाई किए ही परिजनों ने मासूम के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

बुुधवार को क्षेत्र के जालफ नगला गांव निवासी एक युवक की बरात क्षेत्र के रसूलपुर गांव में इसरार के घर आई थी। दोपहर बाद लगभग पौने चार बजे दूल्हे की कार गांव पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के तंग रास्ते में भी चालक ने कार की गति तेज कर दी। रास्ते से गुजर रहे चार वर्षीय हुसैन पुत्र जियाउल हसन को कार रौंदते हुए गुजर गई। उसका सिर कुचलने से उसकी मौके ही मौत हो गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते कार छोड़कर चालक फरार हो गया। दूल्हे की कार से मासूम की मौत से गांव में अफरा तफरी मच गई। इसके चलते बराती डरकर भाग गए और दूल्हा भी भूमिगत हो गया।
दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बालक के पिता और माता सहित परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने उसने पंचनामा भरा। इस बीच मृतक पक्ष और दूल्हा पक्ष के बीच कानूनी कार्रवाई नहीं करने पर सहमति बन गई। इसके बाद देर शाम मासूम का शव गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें