रेलवे स्टेशन उड़ाए जाने की धमकी मिलने के बाद पूूूरा पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। दोपहर के समय सिविल पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रुप से अभियान चलाया गया।
आतंकियों ने एक पत्र जारी करते हुए कुछ रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी थी। यह पत्र आर्मी इंटेलीजेंस को मिला था। यह जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए थे। उसके बाद आनन फानन में इस मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी थी। इसके बाद सभी रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए थे।
आदेश के बाद मंगलवार दोपहर को सीओ सिटी ओपी आर्य अपनी टीम को लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। उसके बाद जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर सुंयक्त रूप से इस समय गुजरने वाली ट्रेन के यहां पर रुकने के दौरान सभी डिब्बों में यात्रियों को चेक करने के साथ ही उनके सामान को भी चेक किया गया। इसके अलावा स्टेशन पर पड़े सामान और वहां पर बैठे लोगों को भी चेक किया गया ।