फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ठियोग का 10 दिन कोटखाई में बैठना गलत : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई में अलग से
विज्ञापन

खोलें एसडीएम कार्यालय
ठियोग ब्लॉक कांग्रेस की आपात बैठक
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग ब्लॉक कांग्रेस की आपात बैठक में कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बीते दिनों कोटखाई क्षेत्र के विधायक को पार्टी में ऊंचा ओहदा दिया गया, जिसका गलत इस्तेमाल करते हुए एसडीएम ठियोग को दस दिनों के लिए कोटखाई क्षेत्र में बिठाना चाहते हैं। बरागटा को विकास पर ध्यान देते हुए कोटखाई में अलग से एसडीएम कार्यालय खोलना चाहिए। ठियोग ब्लॉक कांग्रेस ने इस फैसले का पूरी तरह से विरोध किया है और चेताया कि यदि इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस मंडल उग्र आंदोलन कर सचिवालय घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन

वहीं ठियोग-हाटकोटी सड़क को लेकर आंदोलन करने वाले बरागटा कई दिनों से बंद पड़ी इस सड़क को खुलवाने में असमर्थ रहे हैं। दीपक राठौर ने कहा कि बरागटा को विकास पर ध्यान देना चाहिए न कि 50 पंचायतों को सेवाएं देने एसडीएम कार्यालय में बाधा डालने के। इस मौके पर लोकेंद्र चंदेल, श्याम हेटा, राघव जोशी, उषा डोगरा, बलदेव कंवर, श्याम सुंदर शर्मा, भगत राम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें