फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से लेकर चौराहों तक चला चेकिंग अभियान

Sun, 24 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर जिले भर में हाईअलर्ट जारी होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से लेकर चौराहों पर भी चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान खलबली मची रही।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रखने के आदेश जारी किए गए हैं।


खुफिया विभाग की ओर से आतंकी घटनाओं की आशंका जताने के बाद अब हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के गृह सचिव एवं डीजीपी ने प्रदेश भर के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश जारी करते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज और निजी बस अड्डों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है।


रविवार को भी दिन भर चेकिंग अभियान चलता रहा। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही रोडवेज बस स्टेशन, सिविल लाइंस चौराहा, स्टार चौराहा, गांधी समाधि के पास, शौकत अली रोड, शाहबाद गेट, ज्वाला नगर समेत अन्य इलाकों में भी पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन



इस दौरान खलबली मची रही। एसपी साधना  गोस्वामी ने सार्वजनिक स्थानो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा है। साथ ही थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त तेज रखने और वाहनों की चेकिंग के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी चेकिंग कराने  को कहा है। एसपी ने बताया कि जिले भर में सुरक्षा के इस दौरान कड़े प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें