जमीन विवाद में दामाद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने
आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज
दिया गया। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश में दबिश दे रही है। कोतवाली
थाना क्षेत्र के नालापार निवासी मोहिसन का अपने ससुर से जमीन को लेकर काफी
समय से विवाद चल रहा था।
मोहसिन शुक्रवार की शाम मोहल्ला घेेर पीपल वाला
में अपनी ससुराल गया था। इस दौरान उसका अपने ससुर सुजाद से भूमि विवाद को
लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि मोहसिन के ससुर ने अपने भाई और एक अन्य
साथी के साथ मिलकर उसे गोली मार दी थी।
सूचना पर मौके पर पहुंचे मोहसिन के
परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने मोहसिन को मृत घोषित
कर दिया। बाद में मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, तनाव को देखते हुए पुलिस की देखरेख
में उसका शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
देर रात को पुलिस ने पुलिस लाइन के
पास छापेमारी कर आरोपी ससुर सुुजाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान
पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। बाद में पुलिस ने उसे
कोर्ट में पेेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गंज कोतवाली प्रभारी
जीत सिंह का कहना है कि बचे दो आरोपियों को तलाश रही है। जल्द ही उन्हें भी
गिरफ्तार कर लिया जाएगा।