फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें याद किया। उन्हें किसानों का मसीहा बताया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक दल की ओर से आंबेडकर पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। जिसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद अहसान ने कहा कि वह गरीब, किसान व मजदूरों का सहारा थे। चौधरी चरण सिंह की विचारधारा एकदम अलग थी जो किसी भी नेता में नहीं है। वरिष्ठ अतिथि एडवोकेट सतनाम सिंह मट्टू ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों का दल है। इसी वजह से वह राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए हैं। सभी देशवासियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए। जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू, मतलूब अहमद, भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी, मतलूब अहमद, बाबू अली ने भी विचार व्यक्त किए। शमीम अहमद, रेहान पाशा, रईस अहमद बबलू, समीर अली, मतलूब अहमद खां, मुनाजिर खां, नन्हे भाई, मोहम्मद फहीम, इमरान अली खां, नावेद अली पाशा, डॉक्टर शब्बीर हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, भाकियू अन्नदाता ने भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह को सौंपा। जिसमे विकासखंड चमरौआ की ग्राम पंचायत देवरनिया शर्की के उपचुनाव की मतगणना में खुलेआम धांधली कराने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष उस्मान पाशा, जिला अध्यक्ष लालाराम गंगवार, ओम सिंह लोधी, दानिश खान, मुसर्रत अली, संतोष कुमार, राजेश कुमार, रामकिशोर, जगपाल, राजेंद्र, अब्दुल कयूम, प्रदीप, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें