फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: क्वालिटी बार मामले में आजम पर तय नहीं हो सके आरोप

Wed, 25 Jun 2025 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां पर दर्ज क्वालिटी बार को कब्जाने के मामले में कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई न होने की वजह से उन पर आरोप तय नहीं हो सके।
विज्ञापन


सपा नेता आजम खां के खिलाफ 2019 में सिविल लाइंस थाने में राजस्व निरीक्षक अनंग राज की ओर से क्वालिटी बार को कब्जाने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोप तय होने हैं। इसके लिए मंगलवार को सुनवाई होनी थी,लेकिन बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर सुनवाई नहीं हो पाई। इस तरह सपा नेता आजम खां पर आरोप तय नहीं हो सके। इस मामले की सुनवाई आठ जुलाई को होगी। वहीं दूसरी ओर उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दर्ज झूठा शपथ पत्र देने के मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई भी आठ जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें