फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोसी नदी पर नए पुल के निर्माण में बिजली की लाइन बनी बाधा

Wed, 25 Jun 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)। दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग स्थित कोसी नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन बिजली की लाइनों और पोल की वजह से काम में रुकावटें आ रही हैं। हालांकि सेतु निगम ने बिजली विभाग को लाइन हटाने के लिए स्टीमेट के अनुसार राशि जमा कर दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे निर्माण कार्य में रुकावटें आ रही हैं।
विज्ञापन

सेतु निगम के सहायक अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि नए पुल के निर्माण स्थल पर 11 केवी और 33 केवीए की बिजली लाइनें अड़चन बन रही हैं। दक्षिणी छोर पर लाइनों का जाल ज्यादा होने के कारण फिलहाल उत्तर छोर से काम शुरू किया गया है।
बिजली लाइनें हटने पर निर्माण में और तेजी आएगी। कोसी नदी पर मौजूदा 50 साल पुराना पुल जर्जर हो चुका है। दो बार मरम्मत के बावजूद स्थिति ठीक नहीं हुई।
क्षेत्रीय लोगों की मांग पर डीएम जोगिंदर सिंह ने नए पुल का प्रस्ताव शासन को भेजा, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दी।
इसके बाद सेतु निगम ने चार महीने पहले 37 करोड़ रुपये की लागत से 250 मीटर लंबा और 11.5 मीटर चौड़ा नया पुल बनाने का काम शुरू किया। पुल के दोनों छोरों पर 150-150 मीटर लंबा एप्रोच मार्ग भी बनेगा। निर्माण कार्य दो साल में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का काम जल्दी पूरा जाएगा। नए पुल के बनने से पुराने पुल की मरम्मत के दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। बिजली विभाग की सुस्ती जल्द दूर हो, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें