फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो लोगों ने लूटी महिला की चेन, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाजार में सामान खरीदने आई युवती की पीछे से आए दो बाइक सवार चेन खींचकर फरार हो गए। युवती ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी राजवीर सिंह अपनी बेटी चांदनी सिंह के साथ बाजार में सामान खरीदने आए थे। सोमवार शाम चार बजे ज्वालानगर पुल की ठोकर पर पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवक गले में पड़ी चेन खींचकर फरार हो गए। इस दौरान युवती ने शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। बाद में राजवीर सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। राजवीर सिंह ने बताया बेटी के साथ सामान खरीदने बाजार गया था। बाइक पर सवार दो युवक चेन खींचकर भाग गए। चेन की कीमत करीब 75 हजार रुपये थी। पुलिस को तहरीर दे दी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें