रामपुर। वेलेंटाइन-डे को लेकर शुक्रवार को पुलिस अलर्ट रहेगी। सभी स्कूल-कॉलेजों के पास पुलिस सादी वर्दी में तैनात रही। इसके अलावा एंटी रोमियो की टीम भी शोहदों पर नजर रखेगी। स्कूल-कॉलेजों के अलावा पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस का पहरा रहेगा।
पुलिस का कहना है कि वेलेंटाइन-डे की आड़ में कुछ शोहदे युवतियों को तंग करते हैं। ऐसे शरारती तत्वों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके अलावा कुछ संगठन वेलेंटाइन-डे को लेकर विरोध भी कर सकते हैं उन पर पुलिस की नजर रहेगी। एएसपी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है।