फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सिंदूर उत्सव मनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

Fri, 03 Oct 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के मानपुरओझा गांव में दुर्गा पूजा समापन पर सिंदूर खेला खेलती महिलाएं।स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
रामपुर। बंगाली कल्चरल एसोसिएशन के सिंदूर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बृहस्पतिवार को मां के जयकारों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान मां से सुख और शांति की कामना की गई।
विज्ञापन

नवरात्र पर बंगाली कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में आदर्श कालोनी स्थित आदर्श धर्मशाला में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा था। दुर्गा पूजा का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन था। यहां दशमी का पूजन किया गया और मां दुर्गा को महिलाओं ने सिंदूर भेंट किया। साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर दुर्गा पूजा की बधाई दी। इसके बाद मां दुर्गा के साथ अन्य देवी देवताओं की झांकी निकाली गई। मां के जयकारों के साथ भक्त चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें