फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत किसान नवरीत मामलाः पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सीडी दिल्ली पुलिस को सौंपी गई, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए थे निर्देश

Sun, 07 Mar 2021 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

-गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान किसान नवरीत सिंह की मौत हो गई थी
-दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को नवरीत की एक्स-रे व पोस्टमार्टम रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैक्टर रैली में मृत किसान नवरीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई किसान नवरीत सिंह की मौत के मामले में रामपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस को उसके पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सीडी और अन्य कागजात उपलब्ध करा दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचनामे की कॉपी पहले ही दिल्ली पुलिस को उपलब्ध करा दी गई थी। इस मामले में  दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को नवरीत की एक्स-रे व पोस्टमार्टम रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन


रामपुर जनपद के बिलासपुर तहसील के डिबडिबा गांव निवासी नवरीत सिंह की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम रामपुर के जिला अस्पताल में कराया गया था। नवरीत सिंह के दादा हरदीप सिंह ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यूपी पुलिस को आदेश दिया था कि नवरीत सिंह के शव का मूल एक्स-रे, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सीडी और पोस्टमार्टम की कॉपी दिल्ली पुलिस को उपलब्ध कराई जाएं। 

कोर्ट के आदेश के बाद रामपुर पुलिस ने नवरीत सिंह के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सीडी, एक्स-रे और अन्य कागजात दिल्ली पुलिस को सौंप दिए हैं। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि नवरीत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचनामे की कॉपी पहले ही दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सीडी और एक्स-रे भी दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विवेचना दिल्ली पुलिस कर रही है, क्योंकि घटना स्थल दिल्ली है। रामपुर में तो सिर्फ नवरीत का पोस्टमार्टम हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें