फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2024: 12वीं में रामपुर का मंडल में दबदबा, 10वीं में दूसरे स्थान पर, परिणाम देख चहके विद्यार्थी

Tue, 14 May 2024 03:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में रामपुर ने मुरादाबाद मंडल में 10वीं में 92.04 प्रतिशत के साथ दूसरा और 12वीं में 83.67 प्रतिशत के साथ मंडल में पहला स्थान हासिल  किया है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।  
विज्ञापन
रामपुर में सीबीएसई का परिणाम जारी होने के बाद छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। जिसमें रामपुर ने मुरादाबाद मंडल में 10वीं में 92.04 प्रतिशत के साथ दूसरा और 12वीं में 83.67 प्रतिशत के साथ मंडल में पहला स्थान हासिल  किया है। 10वीं में पिछले साल के मुकाबले परिणाम अच्छा रहा। पिछले साल 10वीं में 90.21 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे। जबकि इस बार 10वीं का परिणाम 92.04 प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रामपुर में सीबीएसई का परिणाम जारी होने के बाद छात्राएं - फोटो : संवाद
इंटरमीडिएट में पिछले वर्ष 81.62 प्रतिशत परिणाम रहा, जबकि इस बार इंटरमीडिएट का रिजल्ट 83.67 प्रतिशत रहा है। वहीं रामपुर में बेटियों ने 10वीं में 94 प्रतिशत, जबकि 12वीं में 89.27 प्रतिशत सफलता हासिल की है। जबकि बेटों ने 10वीं में 90.42 प्रतिशत और 12वीं में 76.72 प्रतिशत बेटे उत्तीर्ण हुए हैं। 

वहीं छात्राओं से छात्राआंे से परिणाम बेहतर आने पर वे काफी उत्साहित नजर आईं। स्कूल में दिनभर चहल पहल नजर रही। मिठाई खिलाफ विद्यार्थियांे ने खुशी का इजहार किया। वहीं बेहतर परिणाम आने से स्कूल प्रबंधक भी बेहद गदगद हैं। उन्होंने विद्यार्थियांे का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें