फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक के मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में कोचिंग संचालक के मकान में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। कोचिंग संचालक ने लोगों की मदद से आग बुझा ली।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के ज्वालानगर में संजय गांधी स्कूल के पास राजू मारवा का मकान है। वह कोचिंग सेंटर चलाते हैं। उनके घर में ऊपर कमरे में रविवार दोपहर आग लग गई। उस समय कमरे में कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने धुआं उठते देखा, तो जानकारी दी। परिजन ऊपर कमरे में गए, तो वहां रखा सामान जल रहा था। लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। बाल्टी से पानी डालकर आग बुझ ली। तब तक सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि आग ज्यादा फैलने से पहले जानकारी हो गई थी, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। करीब पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें