फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से गजक की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर के बीचो बीच गजक की दुकान में शार्टसर्किट होने से शनिवार की सुबह आग लग गई। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मुहल्ले के लोग, महिलाएं और बच्चे भी घरों से बाहर आ गए। आननफानन आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के मुहल्ला मिस्टनगंज में गजक की दुकान है। तीन मंजिला भवन के ग्राउंड फ्लोर पर दुकान है। भवन में ऊपर की मंजिलों पर भी लोग रहते हैं। शनिवार को तड़के करीब छह बजे अचानक गजक की दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकला, तो लोगों की नजर गई। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने एक दूसरे को जानकारी दी और अपना बचाव करने को आगाह किया। इससे हड़कंप और अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के मकान और दुकानों के आग की चपेट में आने का डर बन गया। इसके बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कर्मचारियों ने आग बुझाने की शुरूआत की। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक हजारों का नुकसान हो गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें