फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग, तेज धमाके के साथ फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से परिवार में अफरातफरी मच गई। सिलिंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर के फटने से गांव में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इतने बड़े हादसे में कोई हताहत नहीं हुई।
विज्ञापन

ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी पुष्पेंद्र चौधरी के मकान में इनकी बहन ममतेश शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे खाना बना रही थी। खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर में आग लगने के बाद परिवार के लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया। सिलिंडर ने तेजी के साथ आग पकड़ ली थी। परिवार के सभी लोग घर छोड़कर निकल गए। कुछ देर के बाद सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर के फटने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। सिलिंडर के फटने के बाद छत में दरार आ गई और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने अग्निशमन अधिकारियों को सूचित किया। गनीमत रही कि इतने बड़े हादसे के बाद भी किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें