फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल से पुजारी बन कर रह रहे हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
16 साल से पुजारी बन कर रह रहे हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा
विज्ञापन

सैफनी (शाहबाद)। पुलिस ने 16 साल से गायब हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया। हिस्ट्रीशीट पुजारी बनकर रहा रहा था। इसके साथ ही एक अन्य हिस्ट्रीशीटर को भी पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

चुनावों को लेकर पुलिस इन दिनों अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है। इसी क्रम में सैफनी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी हिस्ट्रीशीटर हरद्वारी पिछले 16 वर्ष से गायब था। पुलिस ने उसे जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव तारापुर से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार वहां पर हिस्ट्रीशीटर पुजारी बनकर रह रहा था। पिछले 2004 से अब तक हिस्ट्रीशीटर हरिद्वारी ने थाने में कोई भी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई थी। जिसके दृष्टिगत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे मंदिर में पहुंचकर पकड़ लिया। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के गांव दानियपुर निवासी बहोरन भी मय परिवार के बिलारी के मोहल्ला रहमत नगर में रहने लगा था और इस हिस्ट्रीशीटर ने भी कई वर्षों से कोई भी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने दोनों हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कटियार ने बताया कि दोनों हिस्ट्रीशीटर स्थाई या अस्थाई तौर पर रह रहे हैं। इन तथ्यों पर जांच की जा रही है। अगर अस्थाई तौर पर रह रहे हैं, तो थाने में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। अन्यथा स्थाई तौर पर रहने पर इनके क्रिमिनल रिकॉर्ड संबंधित थानों में भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें