फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हादसे में युवक की मौत के मामले में ट्रक चालक पर रिपोर्ट

Thu, 29 Oct 2026 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। काशीपुर-बाजपुर रोड पर हुए हादसे में 18 वर्षीय वंश की मौत के मामले में आठ दिन बाद ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वंश अपने पिता के साथ दशहरा का मेला देखकर बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी अमित कुमार 21 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे बेटे वंश के साथ सुल्तानपुर पट्टी से लौट रहे थे। बाजपुर रोड पर कोसी नदी के पुल के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से अमित दूर जा गिरे, जबकि वंश सड़क पर गिर गया। आरोप है कि ट्रक चालक बच्चे को कुचलता हुआ मौके से भाग गया, जिससे वंश की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें