फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घर के बाहर हवाई फायरिंग के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Jun 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटी ग्राम डिबडिबा की सुभाष नगर कॉलोनी में तीन दिन पूर्व एक घर के सामने रंजिशन हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

सुभाष नगर कॉलोनी निवासी विक्रमजीत सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 19 जून की रात वह घर में सो रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके घर के सामने हवाई फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर वह और मोहल्ले के लोग जाग गए। फायरिंग से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
घटना के बाद विक्रमजीत सिंह ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें एक व्यक्ति फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने रात में ही रुद्रबिलास चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गई।
विज्ञापन

सोमवार को पीड़ित एसपी सोमेंद्र मीणा के पास पहुंचा। एसपी ने कोतवाल को फोन कर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़ित ने सुभाष नगर कॉलोनी निवासी गुरुदित्त, एसप्रीत सिंह और गुरसेवक सिंह के खिलाफ पुरानी रंजिश में फायरिंग करने की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि विक्रमजीत सिंह और दूसरे पक्ष के लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। विक्रमजीत सिंह के खिलाफ पुलिस कुछ दिन पहले गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है। दोनों पक्ष आपराधिक मामलों को लेकर एक-दूसरे से रंजिश रखते हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें