फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अधिवक्ता हत्याकांड में गवाही टली, अब छह जुलाई को होगी सुनवाई

Tue, 23 Jun 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर के चर्चित अधिवक्ता फारुख खां हत्याकांड में मुख्य आरोपी एवं जिला पंचायत के लिपिक असगर अली पर आरोप तय होने के बाद गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को अधिवक्ता की पत्नी एवं मुकदमे की वादी निशा गौसिया की गवाही होनी थी, लेकिन न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण गवाही नहीं हो सकी। अब मामले की सुनवाई छह जुलाई को होगी।
विज्ञापन

फरवरी में जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े अधिवक्ता फारुख खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी एवं जिला पंचायत कर्मी निशा गौसिया की तहरीर पर पुलिस ने विभाग के ही बाबू असगर अली समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी असगर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में बंद असगर अली की ओर से सेशन कोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी भी खारिज हो चुकी है। फरवरी से जेल में बंद असगर अली पर कोर्ट में आरोप तय हो चुके हैं और अब मामले में गवाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी चीफ काउंसिल हेमंत जोशी ने बताया कि न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से गवाही नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई छह जुलाई को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें