मिलक। सड़क हादसे में पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अज्ञात एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने पहले पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर न्यायालय की शरण ली थी।
बरेली के गसीत बलीनगर निवासी विद्याराम 20 अप्रैल को अपनी पत्नी कलावती को उपचार के लिए बरेली से दिल्ली ले जा रहे थे। कलावती की रीढ़ की हड्डी में परेशानी थी। आरोप है कि एंबुलेंस चालक ने वाहन तेज और लापरवाही से चलाया, जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में कलावती गंभीर रूप से घायल हुईं और 16 मई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि महिला की मौत के बाद न्यायालय के आदेश पर अज्ञात एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तथ्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद