फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न के विरोध में बिजलीघर पर धरना, ज्ञापन

Wed, 23 Sep 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। बिजली चेकिंग के दौरान कथित उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को नगर पंचायत नरपतनगर-दूंदावाला के नागरिकों ने बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजलीघर पहुंचकर चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न बंद करने की मांग उठाई। इस दौरान विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी जारी रही।
विज्ञापन

समाजसेवी मोहम्मद आसिफ के नेतृत्व में पहुंचे नगरवासियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधिकारियों के सामने बिजली चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं के साथ नियमानुसार व्यवहार करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। नगरवासियों ने शहरी शेड्यूल के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति कराने की मांग की।
इसके अलावा जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने, कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों की जगह अधिक क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाने और घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइनों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जर्जर लाइन और कम क्षमता के ट्रांसफॉर्मरों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें भी खतरा बनी हुई हैं।
विज्ञापन

धरने के बाद नगरवासियों ने एसडीओ हरि दीपक यादव को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा। एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।
इस दौरान राजू वाल्मीकि, मेहराजुद्दीन ठेकेदार, मोहम्मद आकिल, शमशेर अली, मेहरबान अली, कुर्बान, आशीष, भूरा, संजय, रिंकी, सुमन और प्रमोद समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें