फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: CM योगी तक पहुंचा MP घनश्याम सिंह लोधी को धमकी दिए जाने का मामला, जांच के लिए बनाई गई दस सदस्यीय टीम

Mon, 09 Jan 2023 10:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सांसद घनश्याम सिंह लोधी को लश्कर-ए-खालसा के नाम पर धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की थी। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में धमकी भरे संदेश भेजने वाले संदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी।
विज्ञापन
लखनऊ में सोमवार को मुरादाबाद मंडल के विधायकों और सांसद के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद घनश्याम सिंह लोधी को बार-बार धमकी मिलने का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है। लोधी सोमवार को जब लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे तो उन्होंने इस बात की चर्चा की। मुख्यमंत्री लोधी से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी इस तरह की हरकत करेगा पकड़ा जाएगा। इसको लेकर उन्होंने आला अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने भी सांसद से इस बारे में पूरी जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


सांसद घनश्याम सिंह लोधी को लश्कर-ए-खालसा के नाम पर धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की थी। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में धमकी भरे संदेश भेजने वाले संदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी। बार-बार धमकी भरे संदेश मिलने के बाद सांसद की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस की सर्विलांस टीम के साथ-साथ खुफिया एजेंसिया भी इस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक उड़ीसा के नंबर से सांसद को धमकी दी जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस का ऐसा मानना है कि सांसद को धमकी विदेश से दी जा रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी शलभ माथुर ने दस सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। उनका कहना है कि मामले में अभी कोई खास सबूत हाथ नहीं लग सका है। मगर गठित टीम अन्य राज्यों से भी संपर्क कर सकती है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को कुछ गोपनीय जरूरी टिप्स भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। जिसमें रणनीति के तहत सभी कुछ तय हो चुका है। टीम को उनकी जिम्मेदारी बता दी गई है। इसके साथ ही केस से जुड़े अहम पहलुओं पर भी चर्चा की गई है। रामपुर पुलिस ने नंबर का आईपी एड्रेस ट्रैक कर लिया है।

सांसद घनश्याम लोधी को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में अब 10 सदस्यीय विशेष टीम गठित कर दी गई है। नंबर की आईपी एड्रेस भी ट्रैक किया गया है। अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की गई है जिसमें जरूरी टिप्स दिए गए हैं। -शलभ माथुर, डीआईजी, मुरादाबाद

सांसद को रविवार की रात भी उसी नंबर से मिला मैसेज
सांसद को धमकी भरे संदेश भेजने वाले ने फिर उसी नंबर से रविवार रात व्हाट्सएप किया है। व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेश में उसने कहा कि पुलिस कितनी भी कोशिश कर ले, वह उस तक नहीं पहुंच सकती है। क्योंकि उसका नेटवर्क काफी बड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें