फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किशोरी को ले जाने के मामले में पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। दलित नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर में बताया कि दो अगस्त की शाम करीब पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के लश्करगंज गांव निवासी रामवीर उर्फ छूटुआ उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब दंपती शिकायत लेकर आरोपी के गांव पहुंचे तो वहां रामवीर के पिता त्रिवेणी, भाई महेश, देवपाल और राजवीर ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एसटी-एसएससी एक्ट, और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और किशोरी की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें