फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाइयों से मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी (रामपुर)। गांव जिवाई जदीद निवासी छत्रपाल सैनी ने नींबू बेचने मंडी जाते समय उसे व भाई को पीटने का आरोप गांव के ही पांच लोगों का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पांचों नामजद के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छत्रपाल सैनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने खेत में नीबू की फसल लगा रखी है। पड़ोसी खेत स्वामी छत्रपाल, प्रेमपाल चंद्रपाल, धर्म पाल व कमला चोरी से नींबू तोड़ते हैं। डर की वजह से वह उनसे कुछ नहीं कह पाता है। 23 सितंबर को वह और उसका भाई टेंपो से नीबू बेचने रामपुर मंडी जा रहा था। तभी आरोपियों ने अपने घर के सामने उसको व उसके भाई को टेंपो से खींचकर मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि आरोपियों ने उसपर सरिये से हमला कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर अपने घर भागे तो पीछे से आरोपियों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें