टांडा (रामपुर)। मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे डॉ. भीमराव आंबेडकर ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में दिनेशपुर उत्तराखंड की टीम ने शक्ति फॉर्म को रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
मैच की शुरुआत शक्ति फॉर्म के विनीत कुमार के दूसरे मिनट के गोल से हुई और पहला हाफ इसी बढ़त के साथ समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में दिनेशपुर के लकी ने बराबरी का गोल दागा। निर्धारित समय तक 1-1 का स्कोर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में दिनेशपुर ने जीत हासिल की।