फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर जा रहे आम आदमी पार्टी के नेता की कार बरेली में टकराई, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मंगलवार को सीतापुर जा रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला की कार बरेली बाईपास पर सामने से आए टाटा एस (पिकअप) से टकरा गई। हादसे में फैसल लाला बाल-बाल बच गए। हालांकि, पार्टी की प्रदेश सचिव महिला विंग समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को सीतापुर में पुलिस ने दो दिन से हिरासत में ले रखा है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला पदाधिकारी के साथ संजय सिंह के पास जा रहे थे। उनके साथ कार में पांच पदाधिकारी सवार थे। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला की गाड़ी चालक नासिर हुसैन चला रहे थे।
रास्ते में बरेली बाईपास पर सामने से आए एक टाटा एस से उनकी कार टकरा गई। हादसे में फैसल लाला की कार का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, फैसल लाला बाल-बाल बच गए। हादसे में महिला प्रदेश सचिव नरगिस खान, रय्यान खान, मेसरा मुख्तार, नगमा खान, नासिर हुसैन, नाजिया गंभीर रूप से घायल हो गए। फैसल लाला ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए बरेली राममूर्ति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें