फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: वाहन की टक्कर के बाद कैंटर में लगी आग, चालक की जलकर मौत

Thu, 29 Jan 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतपुर बाईपास पर हादसा, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कैंटर से निकाला, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद कैंटर में आग लग गई। हादसे में कैंटर चालक पंजाब के लुधियाना निवासी गुरजिंदर (45) की जलकर मौत हो गई जबकि उनका साला करमजीत सिंह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची दोनों को कैंटर से निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
हादसा अजीतपुर बाईपास के पास मंगलवार रात करीब एक बजे हुआ। बरेली की ओर से आ रहे कैंटर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कैंटर में अचानक आग लग गई। आग लगने से केबिन में बैठे साले-बहनोई फंस गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। चालक बुरी तरह झुलस चुका था। उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी गुरजिंदर (45) के रूप में हुई है, जबकि दूसरा झुलसा हुआ व्यक्ति करमजीत सिंह है। दोनों आपस में साले-बहनोई हैं। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
-

क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया कैंटर
हादसे के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क से हटवाया गया। पुलिस ने मौके से कैंटर हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें