फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अवैध खनन रोकने के लिए 30 जून तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डीएम जोगिंदर सिंह ने जिले में अवैध खनन व ओवरलोडिंग को रोकने के लिए तहसीलों के मुख्य चौराहों पर 15 चेक प्वाइंट पर तैनाती के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक इन चेक प्वाइंट पर तैनात रहेगा। अवैध खनन के खिलाफ 30 जून तक चेकिंग अभियान चलेगा।डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि चेक पोस्ट मसवासी तिराहा, खौद चौराहा तहसील सदर, तहसील बिलासपुर चौराहा सहित जिले के 15 चेक प्वाइंट पर टास्क फोर्स टीम में शामिल अधिकारियों की तैनाती की गई है। डीएम ने बताया कि जांच दल के सभी सदस्य निर्धारित स्थानों पर कार्रवाई के लिए तैनात रहेंगे। संयुक्त जांच दल ओवरलोड खनिज पदार्थों के नियम के खिलाफ परिवहन करने वाले मालयान वाहनों के खिलाफ चालान, बिना परिवहन प्रपत्र के उप खनिज के परिवहन करते पाए जाने वाले वाहनों पर सरकारी संपत्ति की चोरी मानते हुए कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ऐसे वाहनों का फिटनेस निरस्त करने व पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई करेंगे। बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट व टेंपर्ड नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि अवैध खनन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
-
ये 15 चेक प्वाइंट बनाए गए : मसवासी तिराहा तहसील स्वार, मिलक नौखरीद गांव तहसील स्वार, हैप्पी पुलिया अजीतपुर रोड स्वार, मानपुर तिराहा तहसील स्वार, खौद चौराहा सदर, चाकू चौराहा सदर, मुख्य तिराहा दढि़याल टांडा-स्वार मार्ग टांडा, लालपुर तिराहा सैदनगर चौकी मानकपुर बंजरिया मार्ग टांडा, मंडी समिति तिराहा टांडा, चौखंडी अकाल अकादमी निकट लोहिया पुल, बिलासपुर चौराहा बिलासपुर, उत्तराखंड बॉर्डर डिबडिबा गांव, थाना पटवाई रामपुर से शाहबाद जाने वाला मार्ग, शाहबाद चंदौसी व आंवला मार्ग, रठौंडा चौराहा मिलक।
विज्ञापन

-
लगातार अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी, जिसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। 30 जून तक जिले के 15 चेकिंग प्वाइंट पर अभियान चलाते हुए कार्रवाई होगी। अभियान को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - जोगिंदर सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें