फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस इलाके की बिजली रात से ठप, लोग गर्मी से बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस बिजलीघर में आई खराबी से सुबह तीन बजे इस बिजलीघर से जुड़े इलाके की विद्युतापूर्ति ठप हो गई। दिनभर बिजली न आने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। विद्युुतापूर्ति ठप होने से लोगों में हाहाकर मच गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से दूसरे बिजलीघरों से विद्युतापूर्ति करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग का काम भी जारी था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की तड़के सिविल लाइंस बिजलीघर में तेज धमाके के साथ केबल बॉक्स फुंक गया। केबल बॉक्स फुंकने से बिजलीघर से जुड़े सिविल लाइंस, आवास विकास कॉलोनी, रेलवे स्टेशन मार्ग, नैनीताल मार्ग से जुड़े दो दर्जन मोहल्लों की बिजली ठप हो गई। तड़के में विद्युतापूर्ति ठप होने पर गर्मी से बेहाल लोग घरों से बाहर निकल आए। जब काफी देर तक आपूर्ति चालू न हुई तो लोगों ने बिजलीघर के अलावा विद्युत निगम के अफसरों के फोन खटखटाने शुरू कर दिए। केबल बॉक्स फुंकने की जानकारी मिलने पर लोग परेशान हो गए। बिजली न आने से वाटर सप्लाई बाधित हो गई। जिससे लोगों को सुबह के समय परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर 12 तक चली केबल बॉक्स की मरम्मत के बाद जैसे-तैसे विद्युतापूर्ति चालू की गई। कुुछ ही देर बाद बिजलीघर में लगा 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। फिर विद्युतापूर्ति चौपट हो गई। ट्रांसफार्मर में खराबी आने की सूचना पर विद्युत निगम के अफसर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ट्रांसफार्मर के फ्यूज लगवाकर फिर से आपूर्ति चालू कराई तो फिर से फिर से ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए और विद्युतापूर्ति ठप हो गई। शाम करीब पांच बजे तक विद्युतापूर्ति पूरी तरह सुचारु नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें