फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को जा रही डग्गामार बस को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। शिकायत मिलने के बाद परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर चंडीगढ़ जा रही डग्गामार बस को पकड़ कर सीज कर दिया है। डग्गामार बस में सवार 120 से अधिक सवारियां परेशान होती रही।
विज्ञापन

रामपुर एआरटीओ राजेश कुमार और जनपद संभल के पीटीओ आबेदीन अहमद ने संयुक्त रुप से शाहबाद में डग्गामार बसों पर छापेमारी की। संयुक्त रूप से शाहबाद में डग्गामार बसों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जनपद बदायूं के दातागंज से आ रही एक डग्गामार बस को पकड़ लिया। डग्गामार बस में 120 से अधिक सवारियां बैठी हुई थी। ज्ञात रहे कि जनपद बदायूं और बरेली से डग्गामार बसों का संचालन को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थी। चंडीगढ़ को जा रही डग्गामार बस को सीज करने के बाद मंडी में खड़ा करा दिया। वहीं, बस में सवार 120 से अधिक सवारियां देर रात तक परेशान होती रही। उधर बस संचालक दूसरी बस की व्यवस्था में जुटे हुए थे। बस को सीज करने के साथ-साथ ओवरलोड में भी चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें