फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बस, बच्चे की मौत

विज्ञापन
मिलक (रामपुर) में नेशनल हाईवे पर दिल्ली जा रही बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉ? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। हाईवे पर धान के बोरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोडवेज की बस घुस गई। हादसे में बस में सवार एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई और 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मिलक कोतवाली क्षेत्र के लोहा गांव के पास सोमवार की सुबह लगभग चार बजे बलरामपुर डिपो की बस धान के बोरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही बस में सवार करीब 45 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में शामिल ढाई साल के बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चा अपने माता-पिता के साथ दिल्ली जा रहा था। बलरामपुर डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बस चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद हादसे में मृत बच्चे का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में बच्चे के माता-पिता भी घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक हादसे में हादसे में बस सवार एहसान अहमद निवासी चैनपुर वलडिया थाना-तुलसीपुर, जिला-बलरामपुर के ढाई साल के बेटा आसिल की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर सीएचसी पर घायलों की चीख-पुकार मची रही। यहां पर तैनात स्टाफ के हाथ-पैर फूल गए। सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेजा गया। बस को पुलिस ने एक ढाबे पर खड़ा कराया। हादसे में ट्रैक्टर चालक निवासी पीपलसाना कोतवाली मिलक के सुनील घायल हो गए। हादसे में घायल होने वालों में बलरामपुर के अहसान अहमद, बसंत शुक्ला, आदर्श सिंह, हर्षित मिश्रा, शनि मिश्रा, राधिका मिश्रा, संतोष पांडेय, राम नरेश, प्रदीप शुक्ला, दिलीप, मुकेश वर्मा, शमीम जहां, शिवम श्रीवास्तव तथा बलराम पांडेय निवासी अंबेडकर नगर, अशरफ खां और गुरदयाल सिद्धार्थ नगर तथा मुकेश राजपाल, अनुपम पटेल निवासी बस्ती तथा ज्ञान बहादुर शामिल हैं। मिलक कोतवाली इत्तेफाकिया दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कोई तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

रामपुर जिला अस्पताल में बैठे सड़क हादसे में मृत मासूम आसिर उर्फ अहमद की घायल मां जरीना,शमीम जहां,?- फोटो : RAMPUR

रामपुर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे गमजदा मृत आसिर उर्फ अहमद के पिता अहसान घायल।संव?- फोटो : RAMPUR

मिलक (रामपुर) में रोडवेज और ट्रॉली की टक्कर में जान गंवाने वाले बलरामपुर के मासूम आसिर का फाइल फोट?- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें