फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने जारी की समर्थित उम्मीदवारों की सूची

Sun, 27 Sep 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनावों के लिए बसपा ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बसपा ने पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए जिन प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की है उसमें जोन कोआर्डिनेटर (मुरादाबाद मंडल) सुरेंद्र सागर की पत्नी और बेटा भी शामिल हैं।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि के भाई रतिंद्र सिंह रवि को भी उम्मीदवार बनाया गया है। बसपा ने रविवार को जिला पंचायत चुनाव के लिए जिन प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान किया है। उसमें सुरेंद्र सागर की पत्नी ऊषा सागर को वार्ड नंबर 27 से और उनके बेटे अंकुर सागर को वार्ड नंबर 20 से समर्थन देने की घोषणा की गई है।


जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि के भाई रतिंद्र सिंह रवि को वार्ड 26 से बसपा ने समर्थन दिया है। वार्ड नंबर 21 से अभी हाल में बसपा में शामिल हुए प्रेमपाल सैनी की पत्नी शिवाली सैनी को समर्थन दिया गया है।
विज्ञापन



जिन अन्य प्रत्याशियों को समर्थन दिया गया उसमें वार्ड नंबर दो से महबूब अली, वार्ड 14 से रुखसाना, वार्ड 15 से नूर मोहम्मद, वार्ड 18 से बाबू अली, वार्ड 19 से मेहरूनिशा, वार्ड 22 से साईमा बेगम, वार्ड 23 से प्रेमपाल लोधी, वार्ड 24 से खुशमीना, वार्ड 29 से संजय यादव, वार्ड 31 से रमाशंकर पांडे और वार्ड 32 से भूरी देवी कश्यप शामिल हैं।


वहीं, बसपा ने रविवार जिला पंचायत के चुनावों के लिए जिन प्रत्याशियों को समर्थन देने संबंधी सूची जारी की है उसको लेकर मतभेद के स्वर उठने लगे हैं। कई दावेदारों ने जोन कोआर्डिनेटर गिरीश चंद्र से भी विरोध जताया है। जिला पंचायत के वार्ड 28 से शीनू पांडेय के पास पार्टी का समर्थन पत्र है।


लेकिन उनका नाम सूची में जारी नहीं किया गया है। इस मुद्दे पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि कुछ वार्ड बचे हुए हैं, वहां से पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नाम का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। पार्टी में किसी तरह का मतभेद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें