फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों के साथ किया स्कूलों का निरीक्षण, 43 गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारियों के साथ परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान 43 शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। कई स्कूल भी बंद मिले। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों से जवाब तलब किया है। साथ ही जवाब संतोषजनक न होने पर गैरहाजिर शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन एवं मानदेय काटा जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों की टीमें बनाकर मिलक ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के नेतृत्व में बनी टीमों ने 80 परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय धमोरा प्रथम का निरीक्षण किया। इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक मीनाक्षी और सहायक अध्यापिका संगीता सिंह अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय जाफराबाद में बीएसए को सहायक अध्यापिका नीतू गुप्ता अनुपस्थित मिलीं। शिक्षामित्र देवकीनंदन रजिस्टर में हाजिरी लगाकर स्कूल से गायब हो गए थे। बीएसए को संविलियन विद्यालय धनोरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जयोरा और प्राथमिक विद्यालय सैंडोली में सभी शिक्षक व शिक्षामित्र मौजूद मिले। बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि 80 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें पांच विद्यालय बंद मिले। बंद मिले विद्यालयों के स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सभी अनुपस्थित मिले शिक्षकों और शिक्षा मित्रों का भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर अनुपस्थित मिले सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन और शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ गंगवार, विजय वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, नरेंद्र श्रीवास्तव, प्रेम सिंह राणा, शाहिद हुसैन, विनोद कुमार और जिला समन्वयक राहुल सक्सेना, डीसी शर्मा, भूरा सिंह, रफत अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें