फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बीएसए को जांच में बंद मिला प्राथमिक विद्यालय

Sun, 18 Aug 2024 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्कूल की छुट्टी से महज पांच मिनट पहले बीएसए को स्कूल बंद मिला। हालांकि स्कूल का मेन गेट जरूर खुला हुआ था, लेकिन न तो यहां बच्चे मिले और न ही शिक्षक। कक्षाओं में भी ताले लटके हुए थे। बीएसए ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे स्टाफ का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षक न तो समय से स्कूल पहुंच रहे हैं और न ही समय से स्कूल बंद कर रहे हैं। विभाग की सख्ती के बाद भी शिक्षकों की मनमानी विभागीय आदेशों पर पानी फेर रही है। आए दिन इस तरह की लापरवाही सामने आ रही है। इस वक्त स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का है,लेकिन शिक्षक समय से पहले ही स्कूल बंद कर घर चले जाते हैं। शनिवार को एक ताजा मामला सामने आया। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने सैदनगर के प्राथमिक विद्यालय हशमतगंज का निरीक्षण किया। वह निरीक्षण के लिए अपराह्न 1:55 मिनट पर पहुंचे, लेकिन यहां की स्थिति देख वह हैरत में पड़ गए। यहां पर विद्यालय का मेन गेट खुला पाया गया। अंदर सभी कमरों के ताले लगे पाये गये। विद्यालय का पूरा स्टाफ गायब था। बच्चे भी नहीं थे। इस मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक जयपाल सिंह को नोटिस जारी किया है साथ ही उनसे जवाब तलब किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ का उक्त दिवस का वेतन व मानदेय काटने के आदेश जारी किए हैं। बीएसए ने साफ किया है कि शिक्षक समय पर स्कूल खोलें और निर्धारित समय पर ही स्कूल बंद करें। उन्होंने शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें