फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारों से टूटी आस, ग्रामीणों ने खुद बना दिया दो किमी लंबा संपर्क मार्ग

विज्ञापन
स्वार के अब्बास नगर गांव के दो किमी रास्ते की मरम्मत के लिए कारसेवा करते गामीण। संवाद - फोटो : SWAR
विज्ञापन
मिलकखानम (स्वार)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोयली, हमीरपुर औक अब्बास नगर गांव के लोगों ने करीब दो किमी लंबा कच्चा रास्ता कारसेवा से मरम्मत कर तैयार कर लिया है। उनका आरोप है कि अवगत कराने के बाद भी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया था। गुरुवार को उन्होंने ग्रामीणों ने विधानसभा चुनावों में किसी भी नेता के वोट मांगने गांवों में न आने का एलान किया है। साथ ही नोटा का बटन दबाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्वार-बिलासपुर मार्ग से रजानगर के पेट्रोल पंप से हमीरपुर, अब्बास नगर और कोयली गांवों को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग कई हजार लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। आजादी के बाद से ही यह संपर्क मार्ग कच्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस मार्ग के निर्माण के लिए जिला पंचायत से लेकर लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों तक से गुहार लगाई, लेकिन यह रास्ता ऊबड़ खाबड़ ही रहा। स्कूली बच्चे स्कूल जाने और बीमार ग्रामीण इसी रास्ते से अस्पताल तक जाने को मजबूर हैं। अनेक बार तो गर्भवती महिलाओं की जान पर बन आई। लेकिन, न तो खड्ढे भरे गए और न ही इसका निर्माण कराया गया। जिम्मेदारों से आस टूटने पर अब्बास नगर के ग्रामीणों ने अपने आप संपर्क मार्ग सुधार दिया।
आपस में पैसे जुटाए और जेसीबी मंगाई। अपने पास से ही ट्रैक्टर चलाए। हाथों में फावड़े और पल्लियां लेकर जब कारसेवक काम में जुटे तो दो दिन के भीतर ही पूरा दो किमी लंबा संपर्क मार्ग दुरुस्त कर डाला। कारसेवा ने निर्वाचित जन प्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन को आइना दिखाया है। कारसेवा में पंकज सचदेवा, भूपेंद्र सिंह, गुरुदेव सिंह लाडी, सुरेंद्र सिंह सोनी, जश्न सिंह, कुंदन सिंह, बलविंदर सिंह, राम सिंह, मकसूद, संदीप सिंह, अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, संदीप सिंह, जगदीश सिंह, कुंदन सिंह, हरमीत सिंह, यूनुस, मेहंदी हसन और रघुवीर सिंह आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें