फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकवार बीपीएल और लाभार्थियों की सूची तलब

Thu, 07 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा आवास जांच दायरे में आ गए है। जांच के लिए ब्लाकवार बीपीएल, स्थाई पात्रता सूची और लाभार्थियों की सूची, परिवार रजिस्टर समेत सभी अभिलेख तलब किए गए हैं। इसके लिए दो दिन की मोहलत दी है। साथ ही धनराशि का भी ब्योरा मांगा है। बीते दो साल में इंदिरा आवासों में बड़े पैमाने पर घपला किया गया है। ब्लाककर्मियों ने बीपीएल सूची में छेड़छाड़ कर गरीबों की आईडी पर अमीरों के आवास बनवा दिए। सबसे ज्यादा धांधली स्वार और शाहबाद में की गई है।
विज्ञापन


जांच में कई गांवों का घपला पकड़ में आ चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम आखिर तक आवासों की जांच कराने का मुद्दा उठाते रहे पर अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनीं। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने जिलास्तरीय सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक में भी आवासों में गड़बड़झाले का आरोप लगाते हुए जांच कराने को कहा था। 

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन हजार से ज्यादा इंदिरा आवासों की जांच बैठा दी है। जांच के लिए जिला विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि डीआरडीए के कार्यालय अधीक्षक-इंदिरा आवास पटल सहायक से ब्लाकवार 2015-16 में स्वीकृत आवासों की सूची और पत्रावली, शिकायत और उनपर की गई कार्रवाई की पत्रावली, 2014-15 में आवंटित आवासों के लाभार्थियों को जारी धनराशि का ब्योरा, बीपीएल, स्थाई पात्रता सूची और परिवार रजिस्टर तलब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें