फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भारत-पाक में तनाव कम होने पर जम्मू और पंजाब की ट्रेनों में फिर बुकिंग तेज

Thu, 15 May 2025 11:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारत-पाक के बीच तनाव कम होने के बाद रामपुर से जम्मू और अन्य प्रदेशों में जाने वाले यात्रियों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। इसके चलते ट्रेनों में फिर से टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

गर्मी और तपिश के बीच लोग छुट्टी मनाने के लिए दूर-दराज वाले ठंडे इलाकों में जाना पसंद करते हैं। ऐसे में लोगों ने पिछले तीन माह पहले से बुकिंग कराई थी, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद से टिकट रद्द होना शुरू हो गया था। पहले 43 लोगों ने टिकट रद्द कराए और उसके बाद करीब 250 लोगों ने अपने टिकट रद्द करा दिए थे, लेकिन अब स्थितियां सामान्य जैसी होने लगी है, ऐसे में अब लोगों ने अपना रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है।
रामपुर से जम्मू,अमृतसर, बठिंडा, जालंधर और चड़ीगढ़, हरिद्वार जाने वाले लोगों ने अपना टिकट कराया है। वहीं अब ट्रेनों में भीड़ भी पहले जैसी शुरू हो गई है। जम्मूतवी एक्सप्रेस में 70-80, पंजाब मेल 80-90, हरिद्वार एक्सप्रेस 70-80 के साथ अन्य ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। स्टेशन अधीक्षक मो. आजम खां ने बताया कि अब भारत-पाक तनाव कम होने के साथ ट्रेनों में भीड़ दिखाई देने लगी है और अब जाने वाले लोगों की टिकट बुकिंग तेजी के साथ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें