फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से खड़ी कार ने पुलिस की नींद उड़ाई

Sat, 18 Mar 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/ रामपुर
विज्ञापन
चार दिन से खड़ी कार
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौसी मार्ग पर सड़क किनारे पिछले चार दिनों से एक टाटा विस्टा कार संदिग्ध परिस्तिथियों में खड़ी हुई है, इसकी सूचना पुलिस को दी गई तब कोतवाल मौके पर पहुंच गए और कार की जानकारी जुटाई।

शाहबाद-चंदोसी रोड स्थित नवाबनगर गांव के मंदिर के निकट टाटा विस्टा  कार पिछले चार दिनों से लावारिस की तरह खड़ी हुई थी , ग्रामीणों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तब मौके पर कोतवाल सोमप्रकाश वर्मा पहुंच गए, जब वहां पर देखा तो मुरादाबाद के की यह कार बिना पहियों के खड़ी थी। इसकी जानकरी जुटाने के लिए पुलिस ने मुरादाबाद के अधिकारियों दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि यह कार मंगलवार की सुबह देखी गई, जिसके चारों पहिए निकले हुए हैं। कार में स्टपनी सहित आगे की हेडलाईटें भी निकली गई हुई हैं। कार के अंदर से भी काफी सामान निकला हुआ दिख रहा है। कार के आसपास कुछ नई इंटें भी पड़ी हैं जो प्रतीत हो रहा है कि ये इंटें इसी कर में लाई गई हों और इन इंटों पर अंग्रेजी में इंडिया लिखा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कार की जानकारी कराई जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें