फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामगंगा में डूबे किशोर का शव ढाई माह बाद कब्र से निकाला

Thu, 06 Aug 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। ढाई माह पहले 11 वर्षीय किशोर की रामगंगा नदी में डूबने से हुई मौत के मामले में बुधवार को उसका शव कब्र से निकाला गया। किशोर के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। अधिकारियों के आदेश पर प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बैरुआ गांव निवासी अरकान ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि उनका 11 वर्षीय पुत्र फरहान 21 मई को घर से लापता हो गया था। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे उसका शव किशनपुर गांव के पास रामगंगा नदी किनारे मिला था। उस समय बिना पोस्टमार्टम के शव को दफन कर दिया गया था।
बाद में अरकान ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र की हत्या कर शव नदी में फेंका गया था। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को एसडीएम आदेश कुमार, सीओ देवकीनंदन, थाना प्रभारी पंकज पंत और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान गांव के लोग कब्रिस्तान के आसपास मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें